Categories: पटना

इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्र निकले लुटेरे, पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट का सोना बरामद

पटना: बीते 2 सितंबर को शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके के महावीर ज्वेलर्स शॉप में लूट की घटना को अंजाम देने वाले इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी जानकारी देते हुए पटना SSP उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि इन सभी छात्रों का ये पहला अपराध है।

घटना को अंजाम देने के वक्त इन अपराधियों ने पूरी सावधानी बरती, जिससे पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. ज्यादातर अपराधी नवगछिया के रहने वाले है. पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया है कि फिल्में देखकर अपराधियों ने अपराध की योजना बनाया और घटना को अंजाम दिया।

एसएसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से लूटे गए ज्वेलरी के साथ घटना में प्रयुक्त दो बाईक, हेलमेट, कपड़े, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. वही इसका चौथा साथी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026