Categories: जिला

समस्तीपुर : जदयू जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या, रुपये लूटने के क्रम में अपराधियों ने मारी गोली

समस्तीपुर : पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी के भाई सुनील कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अपराधी भाग निकले। घटना उस वक्त हुई जब सुनील बैंक से पैसा निकालकर अपने गांव मेयारी जा रहे थे। अभी वे अपने घर पर पहुंचे भी नहीं थे कि पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका, रुपये से भरा थैला लूटना चाहा, विरोध करने पर गोली मार दी। तत्क्षण उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है सुनील गांव में ग्राहक सेवा केंद्र का भी संचालन करते थे। अपने सीएसपी ग्राहकों के लिए ही वे बैंक से पैसा लेने आए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि 17 दिनों पूर्व 19 मई को ही मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर बाजार के मुख्य सड़क पर अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसके पास से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। मृतक सिवैसिंगपुर का ही प्रशांत कुमार उर्फ ओमनाथ चौधरी था जो अपने चाचा के साथ मिलकर सीएसपी का संचालन करता था। उस मामले की जांच चल ही रही थी कि अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे डाला।

सदर अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के बाद से पुलिस हर बार घटना की पड़ताल का दावा करती है लेकिन समय के साथ वह भी गर्त में चला जाता है। कई बड़ी अपराधिक घटनाओं की पड़ताल आज भी पुलिस अनुसंधान में अटकी पड़ी है। सरायरंजन थानाध्यक्ष राजा ने कहा कि शीघ्ज्ञ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बैंक से पता लगाया जा रहा है कि वहां से सीएसपी संचालक ने कितने की राशि लूटी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026