पश्चिम चंपारण : जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमार मां के लिए दवा खरीदने दुकान में जा रही नाबालिग लड़की (15) के साथ रविवार की शाम में दुराचार की घटना घटी। पीड़िता अभी दवा की दुकान पर पहुंची भी नहीं थी। रास्ते मेें हीं घेरकर गांव का शादीशुदा आरोपित उसे सरेह में जबरन ले जाकर दुराचार किया। पीड़िता का मुंह बांधकर सरेह में ले गया था। दुराचार के बाद बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में पीड़िता को छोड़कर आरोपित भाग गया। किसी तरह पीड़िता घर आई और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। सोमवार की सुबह पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल जांच कराने के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेजा गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में लड़की की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…