Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कार्यक्रम की सफलता पर जदयू ने जताया हर्ष

परवेज अख्तर/सिवान :- महाराजगंज के कसदेवरा बंगरा में शुक्रवार को आयोजित जदयू के अतिपिछड़ा सम्मेलन व जिले के विभिन्न प्रखंडों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह समेत कई वरीय नेताओं के रोड शो के दौरान उमड़ी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की भीड़ और कार्यक्रम की सफलता पर जिला जदयू ने हर्ष व्यक्त किया है। पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता अब्दुल करीम रिजवी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। रिजवी ने कहा कि शुक्रवार को रोड शोक के दौरान कार्यकर्ता एवं आम जनमानस ने यह साबित कर दिया कि बिहार में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनाधार और बढ़ गया है। जदयू नेता सह पूर्व प्रवक्ता निकेश चद्र तिवारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से हमारे साथी सब कार्य छोड़ कर कार्यक्रम में लगे हुए थे। इसकी सफलता का पूरा श्रेय जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल को जाता है। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तजा अली कैसर ने कहा कि जिस उत्साह के साथ सिवान की जनता एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का स्वागत जगह-जगह पर तोरणद्वार एवं पोस्टर-बैनर लगाकर किया इससे यह स्पष्ट होता है कि सिवान के लोगों के दिल में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आज भी उतना ही स्नेह एवं प्यार है जितना 2005 के चुनाव में था। इसके अलावा सुशील गुप्ता, महादलित जिलाध्यक्ष नंदलाल राम, जिला उपाध्यक्ष विशंभर सिंह, किसान सेल के अध्यक्ष अनिल राम, लालबाबू कुशवाहा,महावीर प्रसाद, विजय ठाकुर, जयनाथ ठाकुर आदि ने भी कार्यक्रम की सफलता को आम जनमानस को बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026