Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

​मंदिर से शालिग्राम की मूर्ति सहित कई छोटी-छोटी मूर्तियां गायब

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के केवटलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शनिवार को एक नियोजित शिक्षक द्वारा शालीग्राम की मूर्ति के साथ ही छोटी-छोटी कई मूर्तियां को चोरी की नीयत से उठा कर लेकर भाग गया। शिक्षक केवटलियां गांव निवासी अखिलेश मिश्रा बताया जा रहा है। प्राचीन शिव मंदिर से मूर्ति को शिक्षक द्वारा चोरी की नीयत ले कर फरार होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि शिक्षक अखिलेश मिश्रा लगभग एक-दो बजे शिव मंदिर में घूसा तो वहां गांव के ही कुछ महिलाएं बैठी हुई थी। मंदिर में ताला लगा हुआ था। जबरदस्ती मंदिर की चाबी महिलाओं से छीन अंदर गया और सभी मूर्तियों को फेकतें हुए शाली ग्राम की मूर्ति सहित अन्य कई छोटी-छोटी मूर्तियां उठा फरार हो गया। ग्रामीणों की बात माने प्राचीन मंदिर होने के नाते मूर्तियां कीमती पत्थर की थीं। ग्रामीणों द्वारा शिक्षक अखिलेश मिश्रा की खोजबीन की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय नारायण राम का कहना है कि शिक्षक द्वारा मंदिर मूर्ति उठाने के मामले की जानकारी नहीं है। अभी तक ग्रामीणों द्वारा इस तरह का आवेदन नहीं मिला है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026