Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सद्भावना मार्च के जरिए जदयू ने किया शांति व सद्भाव का आह्वान

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिला जदयू उपाध्यक्ष स्वराज परिषद महासचिव एवं शांति समिति के जिलाध्यक्ष नजमुल होदा के नेतृत्व में खवासपुर और लकड़ी पंचायत में प्रखंड के विभिन्न गांव का भ्रमण सभी वर्गों से क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर शांति सद्भावना मार्च और रैली निकाला। मार्च बलथरा, मुसेपुर, बसौली होते हुए लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। प्रखंड मुख्यालय तथा थाना परिसर पहुंचकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए शांति सद्भाव तथा आपसी भाइचारा कायम रखने का आह्वान किया तथा लोगों एकता एवं अखंडता के लिए जागरूक किया। नबीगंज थाना परिसर में ओपी प्रभारी रवींद्रपाल, मनरेगा पीओ विजय सिंह परमार, बीडीओ मो. अलाउद्दीन समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रखंड के सभी गांव के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी शपथ लेकर शांति के पथ पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला जदयू उपाध्यक्ष सह जिला जदयू शांति समिति के अध्यक्ष सैयद नजमुल होदा, पूर्व बीडीसी सह सद्भावना मार्च के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सरपंच योगिंदर यादव, बीजेपी नेता छोटे लाल साह, जदयू नेता मनोज पांडेय, चौकीदार विनोद सिंह, शत्रुघ्न सिंह,  धनंजय तिवारी, शेख मो. मेराज हुसैन, दिनेश गुप्ता, भोला पांडेय, चंदेश्वर शर्मा, धूपनाथ प्रसाद, पिंटू सिंह, लक्ष्मण साह, मो. असलम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024