Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दहेज में आल्टो कार देने से इनकार करने पर बहू को घर से निकाला

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दारौदा थाना क्षेत्र के रानीवारी में दहेज में आल्टो कार नहीं देने से बहू को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है इस मामले में रानीवारी निवासी अभिमन्यु कुमार पांडे उर्फ राजकुमार की पत्नी शोभा देवी ने दारौंदा थाने में अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गोरिया कोठी निवासी रामाशंकर दुबे की पुत्री शोभा देवी की शादी 7 मई 2017 को हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक दारौंदा थाना थाना क्षेत्र के रानीवारी निवासी अभिमन्यु कुमार पांडेय साथ हुई शादी में मेरे पिता समर्थ के अनुसार उपहार स्वरूप मुझे एवं ससुराल वालों को 5 लाख रूपय नगद मोटरसाइकिल सीकरी उठी चांदी आदि समान दिया उसके बाद मैं ससुराल में तीन चार माह तक ससुराल पक्ष के लोगों ने ठीक ढंग से रखा उसके बाद मेरे पति अभिमन्यु पांडे, ससुर लक्ष्मण पांडे ,सास इंदु देवी देवर, राज दुलार पाण्डेय , भसुर प्रदीप पाण्डेय , जेठानी बीणा देवी , चचरे ससुर शत्रुघ्न पाण्डेय , राजीव पाण्डेय , आदित्य कुमार पांडेय , सूरज कुमार पांडेय जो सभी दारौदा रानीवारी के निवासी है। इन लोगों ने दहेज में अल्टो कार एवं वांशिग मशीन की मांग करने लगे। जब मेरे मायने वाले दहेज देने मे असर्मथता जताया तो तरह तरह तरीक़े से प्रताड़ित किया जाने लगा । इधर चार बार मारपीट कर कर दिये। इसी क्रम मे 10 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया ।मेरा पूरा समान भी रख लिया ,15 जुलाई को पंचायती हुई , लेकिन दहेज की पूर्ति नही होने पर रखने से भी इंकार कर दिया । इसके बाद हार थक कर न्याय की गुहार लगयी । इस मामले मे शोभा देवी ने दारौदा थाना कांड संख्या 154/18 मे प्राथमिकी दर्ज कर ससुराल पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया गया हैं । इस संबंध मे दारौदा थाना प्रभारी मनोज प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026