Maharajganj News

महादलित सम्मेलन को सफल बनाने को ले जदयू की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव में जदयू के प्रेस प्रवक्ता झाम बाबा के निवास पर मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सिवान जिला के अति पिछड़ा जदयू प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर ने की। बैठक में 25 अक्टूबर को सिवान के गांधी मैदान में आयोजित सारण प्रमंडल स्तरीय दलित-महादलित सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को चलने का आह्वान किया गया। ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू के राज्य सभा सांसद सह राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक होंगे। इसके अलावा जदयू के अन्य कद्दावर अन्य भी शिरकत करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू नेता प्रो. अभय सिंह ने कहा कि अपने शासन काल में नीतीश कुमार ने महादलितों के लिए क्या किया है, उस पर खुले मंच से कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। बैठक में अभय कुमार उपाध्याय उर्फ झाम बाबा, अजय चौहान, वेदानंद राम, मंगल मांझी, वीरेंद्र राम, विनोद बांसफोर, नंदलाल राम, प्रभु पासवान, प्रो. मुरारी कुमार, प्रो. गजेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024