पटना: शराबबंदी इस समय बिहार की सियासत में बहस का सबसे बड़ा मुद्दा बन गई है किंतु रोजाना कुछ न कुछ ऐसा होता है कि वह दिलचस्प मोड़ ले लेता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों से लेकर दूसरे लोगों को शराब न पीने की कसम खिला रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के ही एक सांसद की एक तस्वीर वायरल हो रही है।
जेडीयू के सांसद शराब तस्करी में जेल जा चुके व्यक्ति के हाथों से सम्मानित हो रहे हैं। जेडीयू सांसद की ये तस्वीर वायरल हो चुकी है। उधर, इस बाबत सांसद महाबली सिंह से भी मीडिया ने सवाल किया तो उनका जवाब भी कम दिलचस्प नहीं था। सांसद ने मीडिया से कहा कि बिहार में कानून का राज है। कानून अपना काम कर रहा है। चाहे कितना बड़ा माफिया हो उस पर कार्रवाई हो रही है। लेकिन, वह माफिया सांसद के साथ क्यों नजर आ रहा है, इस पर महाबली सिंह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये।
स्थानीय लोगों के मुताबिक खुद को जेडीयू सांसद महाबली सिंह का करीबी बताने वाला संजय सिंह औऱ उसका बेटा शराब तस्करी का आरोपी है। बक्सर जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने संजय सिंह औऱ उसके बेटे के खिलाफ इसी साल चार जनवरी को शराब तस्करी का केस दर्ज किया था. इस केस में संजय सिंह को जेल भी भेजा गया था, हालांकि बाद में वह बेल पर बाहर आ गया। जेल से छूटने के बाद संजय सिंह फिर सांसद महाबली सिंह के साथ नजर आ रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…