Categories: पटना

थाना में पैरवी करने वाले सिपाही की खुल गई पोल…रिवाल्‍वर की बजाय कट्टा लेकर घूमता था…हो गया गिरफ्तार…

पटना में एक महीने के अंदर लगातार दूसरी बार पुलिस का नकली सिपाही पकड़ा गया है। फतुहा के नदी थाने की पुलिस ने एक ऐसे शख्‍स को पकड़ा है, जो थानों में दर्ज मामलों में पैरवी करने के नाम पर लोगों से रुपये वसूलता था। वह पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता था। खुद को एसटीएफ का जवान बताता था और नौकरी व थाने में पैरवी के नाम पर ठगी करता था। इस फर्जी जवान को नदी थाने की पुलिस ने कच्ची दरगाह से शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से पुलिस की वर्दी, एक कट्टा एवं 10 कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान जिले के नेउरा निवासी मनीष कुमार 45 वर्ष के रूप में हुई है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले पटना जंक्‍शन से भी एक ऐसे ही शख्‍स को पकड़ा गया था।

इस संबंध में नदी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि संदेह के आधार पर पूछताछ की गई तो युवक फर्जी पुलिस वाला निकला। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपित ने नेउरा एवं फुलवारीशरीफ में भी कई लोगों को नौकरी दिलाने एवं थाने में पैरवी के नाम हजारों रुपये ठगे हैं। गिरफ्तार युवक फिलहाल दो-तीन महीने से कच्ची दरगाह बाजार में किराए के मकान में रहकर कभी फतुहा तो कभी नदी थाना का एसटीएफ का जवान बता लोगों से ठगी कर रहा था।

शुक्रवार को कच्ची दरगाह बाजार के एक युवक ने फर्जी पुलिस की शिकायत नदी थानाध्यक्ष से की। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दलबल के साथ कच्ची दरगाह पहुंचकर उक्त कार्रवाई की। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026