Categories: पटना

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- यूपी में भाजपा से गठबंधन नहीं होने के लिए RCP जिम्मेदार…..उन्होंने हमें भ्रम में रखा….

पटना: यूपी चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन की उम्मीद लगाए बैठी जदयू को मिली निराशा के बाद पार्टी के दो बड़े नेता खुलकर सामने आ गए हैं। समझौता नहीं होने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सीधे सीधे केंद्रीय इस्पात मंत्री को जिम्मेदार ठहरा दिया है। ललन सिंह ने कहा हमने आरसीपी की बातों पर भरोसा किया।

ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी ने चार माह पहले हमलोगों से कहा था कि यूपी चुनाव को लेकर उनकी गृह मंत्री और बीजेपी के दूसरे नेताओं से बात हुई थी,जिसके बाद हमने उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी। ललन सिंह ने बताया कि आरसीपी ने कहा था भाजपा की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी गई थी, जिसके बाद 30 उम्मीदवारों की सूची दी गई थी। लेकिन इसके बाद कोई सकारत्मक उत्तर नहीं मिला। बीच में कई दौर की बात हुई। आरसीपी ने भी भरोसा दिया कि बात हो रही, लेकिन इधर समय निकलता जा रहा है।

ललन सिंह ने कहा कि एक तरफ आरसीपी साहब समझौते की बात करते थे, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में प्रेस वार्ता में यह कह रहे थे कि यूपी में उनका गठबंधन सिर्फ अपना दल और संजय सहनी जी की पार्टी से ही है। यह हमारे लिए चौंकानेवाली बात थी।

ललन सिंह ने कहा कि इसके बाद भी आरसीपी सिंह समझौते की बात करते रहे। हमलोंगों ने आरसीपी को कहा कि अगर ऐसा है तो भाजपा को अधिकृत रूप से इसकी घोषणा करनी होगी। आरसीपी ने इस पर हामी भरी, हमने दो दिन तक इंतजार किया। चूंकि समय निकल रहा था, ऐसे में हमने और इंतजार करना जरूरी नहीं समझा और 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026