पटना: मोतिहारी में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना शहर के छतौनी थाना क्षेत्र की है। जहां बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से पांच लाख रूपए लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और तकनीकी सेल के अधिकारी मामले के छानबीन में जुट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार CSP संचालक दीपक कुमार बैंक में रूपया जमा करने के लिए रूपयों से भरा बैग लेकर अपने घर से निकले थे इसी दौरान जैसे ही वे हवाई अड्डा चीनी मिल के पास पहुंचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोका और हथियार का भय दिखाकर रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये।
इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस और तकनीकी सेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की मानें तो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधियों का पुलिस पीछा कर रही है और पूरे शहर में नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…