परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के समीप सोमवार की दोपहर जीप की टक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया। घायल के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक जीप लेकर भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि आंदर थाना क्षेत्र के सिगही निवासी श्यामलाल राम (30) अपने गांव से आंदर बाजार में सामान खरीदने के लिए अपनी साइकिल से जा रहा था। इसी बीच आंदर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही जीप ने धक्का मार दिया,जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीण उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…