मैरवा

पंचायत प्रतिनिधियों से मिलेगी अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति

परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिए गठित संघर्ष समिति के सदस्य अब पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर आंदोलन को तेज करने की मदद मांगेंगे। इसके लिए पांच सदस्यीय संपर्क समिति भी बनाई गई है। यह निर्णय प्रभु वर्णवाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक धरना-प्रदर्शन करने पर विचार हुआ। सभी राजनीतिक दलों और कॉलेज के छात्रों को आंदोलन से जोड़ने का निर्णय हुआ। पूर्व विधायक गिरधारी राम ने कहा कि मैरवा अनुमंडल बनने की सभी शर्तों को पूरा करता है। पिछले 30 वर्षों से यहां की जनता इसके लिए संघर्ष कर रही है। इस दौरान कई सरकारें आईं और गई लेकिन किसी ने भी इस जन आकांक्षाओं पर ध्यान नहीं दिया। सचिव धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए आंदोलन को तेज करने की जरूरत है। 25 नवंबर को नगर धर्मशाला में इसके लिए बैठक होगी। इसमें सभी पंचायत प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें आगे की रणनीति तय होगी। इस बैठक में ओम प्रकाश मल्ल, धर्म नाथ उपाध्याय, मुरली पटेल, आप्से पटेल, सुरेंद्र प्रसाद, संदीप तुरहा, रामप्रीत, चंद्रभान सिंह, राजमंगल राम, शुकुल प्रसाद, भागवत प्रसाद, हरिहर पांडेय, गणेश मिश्र, वीर प्रकाश प्रसाद, बजरंग सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026