जीरादेई: नगर परिषद सफाई कर्मियों के समर्थन में उतरे जीरादेई विधायक

परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है. विधायक ने कहा है कि देश और राज्य में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी भयावह स्थिति में सक्रिय हो गई है. ऐसे दौर में सरकार राज्य में रोजगार स्वास्थ्य जैसी सुविधा बढ़ाने का आश्वासन दे रहे हैं. लेकिन ठीक इसका उल्टा हो रहा है. सीवान नगर परिषद के कर्मियों को प्रताड़ित किया जा रहा है. नगर सभापति द्वारा कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को सफाई के कामों में लगाया जा रहा है. ये कही से उचित नहीं है. आज कई वर्षों से कर्मचारी कार्यालय में कार्यरत है. द्वेष के भावना में आकर कर्मचारियों को निकालना ठीक नहीं है.

इन्हें वापस प्रतिनियुक्ति किया जाए. अभी जो कर्मी जिस पद पर कार्यरत है, उन्हें भी उस पद पर प्रतिनियुक्ति किया जाए. कोरोना जैसी महामारी में सफाई कर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए इन्हें सुरक्षा किट, कोरोना भत्ता, जीवन बीमा, वेतन बढ़ोतरी भी किया जाए. जिससे अपने और अपने परिवार का सुरक्षित रख सकें. विधायक ने इनके दस सूत्री मांगों का समर्थन किया है. सरकार और प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द इनकी मांगों पर सम्मान जनक समझौता कर आंदोलन समाप्त कराया जाए. नहीं तो इनके समर्थन में जिले भर आंदोलन तेज होंगे और जिम्मेदार सरकार और प्रशासन होगी. पूरा शहर में कूड़ा कचरा ढेर लग गया है. जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026