जीरादेई: इबादत के साथ अदब भी सिखाता है रमजान- मोहम्मद उमर अंसारी

परवेज अख्तर/सिवान: रमजान इबादत के साथ अदब भी सिखाता है. रमजान का महीना बेशुमार नेमतों वाला है. इस पूरे महीने एक रोजेदार नफ्स पर कंट्रोल के साथ ही इबादत और सब्र करता है. उक्त बातें मोहम्मद उमर अंसारी ने इफ्तार पार्टी के दरम्यान कही. उन्होंने बताया कि नबी ने फरमाया है कि यह महीना सब्र का है और सब्र का बदला जन्नत है. इस महीने के अंदर बाल-बच्चों और नौकरों से ज्यादा मेहनत व कड़े काम न लो. यह महीना इबादत के साथ ही अदब व एहतराम का भी महीना है.रमजान में झगड़ा और फसाद से बचो.

नबी ने फरमाया कि कोई रोजे की हालत में गाली दे दे या तुम्हें मारने पर आमादा हो जाए तो उसे बता दो कि मैं रोजा हूं और मैं झगड़ा नहीं चाहता. ऐसे तो हर महीने हर दिन हर घंटे इंसान को पड़ोसियों के साथ, दूसरे मजहब के साथ नरमी का हुक्म है मगर रमजान में खुसूसियत के साथ एक परिवार दूसरे परिवार का हक अदा करें.पड़ोसी मुसलमान हो या दूसरे मजहब का उसके साथ नरमी बरती जाए. यूं तो हर दिन झगड़ा करना हराम है मगर इस बरकत वाले महीने की बरकत हासिल करने के लिए पूरे महीने रोजेदार को अपनी और दूसरों को तकलीफ पहुंचाने वाली हरकतों से बचना चाहिए. और अपनी पिछले गुनाहों से माफी मांगनी चाहिए. यह महीना बक्शीश का महीना है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026