Categories: Jiradei News in Hindi

जीरादेई : फाइनल मैच में समस्तीपुर ने देवरिया को हराया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के खेल मैदान में रविवार को स्व रामनागेश्वर सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तत्वावधान में समस्तीपुर रेलवे बिहार बनाम  देवरिया  के बीच टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेला गया. जिसमें समस्तीपुर रेलवे की टीम ने उत्तरप्रदेश देवरिया के टीम को एक गोल से पराजित किया. मैच का आरम्भ मुख्य अतिथि जीरादेई विधायक की पत्नी माया देवी ने फीता काटकर किया. तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ खेल आरम्भ हो गया.

माया देवी ने कहा कि सदियों से खेल मनोरंजन का क्षेत्र रहा है. आज यह जीवन को बुलंदियों पर लाने में भी मददगार साबित हो रहा है. खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण सिवान लोकसभा के राजद प्रत्याशी हिना साहेब, सीवान सदर विधायक सह पूर्व काबिना मंत्री अवधबिहारी चौधरी, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिला अध्यक्ष परमात्मा राम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी व टूर्नामेंट का संरक्षक हरेन्द्र कुमार सिंह ने किया. दोनों पक्ष के खिलाड़ियों को जर्सी तथा ट्राफी दिया गया .

संचालन रविप्रकाश उर्फ सोनू सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जय प्रकाश उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने किया. इस मौके फुटबॉल संघ के सचिव मुहम्मद जावेद अख्तर, टूर्नामेंट के अध्यक्ष सुदामा सिंह कुशवाहा, डॉ संजय गिरी, मुखिया अजय चौहान, जय प्रकाश यादव, उपेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र तिवारी, नुरनबाब अंसारी, राजद नेता सैयद इकबाल, बलवंत सिंह, डॉ जमील खां, उपमुखिया राजेश सिंह, सत्येंद्र श्रीवास्तव, बीडीसी श्रीकांत यादव, राहुल ठाकुर, प्रो. मनोज यादव सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थत थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026