परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के भैंसाखाल गांव में रविवार को इंडियन आइडल 13 के उप विजेता शिवम कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता आचार्य विजेंद्र पाठक तथा संचालन प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने किया। शिवम कुमार सिंह ने कहा कि सात्विक संगीत का बढ़ावा ही जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि लग्न, कड़ी मेहनत व साधना ही संगीत के क्षेत्र में बढ़ने का सुलभ मार्ग है तथा इसके द्वारा आमजन का दिल जीता जा सकता है। शिवम ने कहा कि सभी युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने का तरीका मालूम रहता है, लेकिन बहुसंख्यक युवा अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण सफलता की मार्ग से विचलित हो जाते हैं।
प्राचार्य ने कहा कि भारतीय पुरातन स्वच्छ संगीत की विद्या को आज भी शिवम जैसे किशोर रख रहे हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना कर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। शिवम को सम्मानित करने वालों में आयोजक किशन सिंह, डीएसपी रामकुमार सिंह, रामेश्वर सिंह, सेवानिवृत्त प्राप्त थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, शिक्षाविद अनिल कुमार सिंह, हरिकांत सिंह आदि उपस्थित थे। दिल्ली में मार्च महीने में इंडियन आइडल 13 का आयोजन किया गया था इसमें शिवम उपविजेता रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…