सिवान के युवक ने झारखंड में हेमंत सरकार गिराने की बड़ी साजिश, सिवान पहुंची रांची की पुलिस

परवेज अख्तर/एडिटर-इन-चीफ :

सिवान : जिले के भगवानपुर प्रखंड के बिठुना गांव में झारखंड पुलिस का छापा पड़ने के बाद लोग हैरान हैं। लोगों की हैरानी पुलिस के छापे से नहीं, बल्कि उस मामले से है, जिसको लेकर यहां रांची की पुलिस पहुंची थी। गांव के एक शख्‍स को झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के मामले में पकड़ा गया है। आरोप है कि यह शख्‍स झारखंड में विधायकों की खरीद- फरोख्‍त में शामिल था। इस मामले में रांची के एक होटल से दो लाख नकद सहित गिरफ्तार भगवानपुर प्रखंड के बिठुना गांव निवासी अमित एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है। अमित के पैतृक गांव स्थित घर को देखने से प्रतीत होता कि वह एक साधारण परिवार से आता है। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण अचंभित दिखे।

झारखंड के बोकारो में रहता है अमित

अमित अपने माता पिता के साथ लंबे समय से झारखंड के बोकारो में रहता है। उसके पिता मदन सिंह का बोकारो स्थित द्वांदी बाग़ बाजार में होटल का व्यवसाय है। उसका पूरा परिवार बोकारो ही रहता है। अमित के साथ उसकी माता सबिता देवी, पिता मदन सिंह, पत्नी सिंकू देवी तथा छोटा भाई आशीष कुमार रहते हैं। गांव वालों के अनुसार उसकी शिक्षा भी मैट्रिक स्तर की है। ग्रामीणों ने बताया कि अमित ने बोकारो में रहकर कुछ बड़े नेताओं से संबंध बनाने में सफलता हासिल की है।

अमित के चाचा ने कही ये बात

गिरफ्तार अमित कुमार के पिता चार भाई हैं। बाकी भाइयों का परिवार गांव में रहता है। अमित के चाचा हरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह तथा नागेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े तीन बजे अमित को बोकारो स्थित आवास से पुलिस उठाकर रांची ले गई है। वहां स्थानीय लोगों के साजिश के तहत उसे इस मामले में एक होटल से गिरफ्तार दिखाया गया है। इन सब के बावजूद अमित की गिरफ्तारी से गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026