Categories: पटना

बिहार के इस अस्पताल से चोरों को है खास लगाव, पहले ऑक्सीजन सिलेंडर ले गए, अब एक्सरे मशीन भी हो गई चोरी

पटना: आरा सदर अस्पताल की एक्सरे मशीन ही चोरी कर ली गई है। अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी होने के बाद आनन-फानन में नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। चोरी की इस घटना के बाद सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

बताया जाता है कि अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय के बगल में सरकारी एक्सरे मशीन लगी थी। मामूली त्रुटि के कारण इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था। अस्पताल में आउटसोर्सिंग के जरिए लगायी गयी एक्सरे मशीन की सेवा ली जा रही थी। एक सप्ताह पूर्व सरकारी एक्सरे मशीन की चोरी कर ली गयी। इसके बाद इसके टेक्नीशियन रामाकांत ने चोरी की सूचना अधीक्षक सह सिविल सर्जन को दी। घटना की जांच करायी गयी तो मामला सही पाया गया।

इसके बाद सिविल सर्जन सह अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। बता दें कि अस्पताल की सुरक्षा पर प्रतिमाह हजारों रुपये खर्च किये जाते हैं। सुरक्षा गार्ड की तैनाती के लिए पोस्ट भी निर्धारित किया गया है। बावजूद चोरी की घटना हो गई। इसके पूर्व भी अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी हो गई थी। तब सिविल सर्जन ने सिक्योरिटी एजेंसी से उक्त मामले में शोकॉज भी किया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026