परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया के हरिहरपुर लाल गढ़ में वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। हालांकि वायरस पीड़ित रोगी जयपुर में अपने पूरे परिवार के साथ है। लेकिन हरिहरपुर लाल गढ़ में केंद्रीय NCDC की टीम हरिहर पुर लाल गढ़ में पहुच कर खून का नमूना मंगलवार को लिया है। बड़हरिया प्रखंड के हरपुर लालगढ़ के युवक पंकज चौरशिया को जयपुर में एसएमएस मेडिकल कालेज में जाँच के बाद जीका वायरस पोजेटिव पाया गया है।पंकज पिछले माह जयपुर से सीवान BSC की परीक्षा देने पहुचा था।यहा उसे तेज बुखार हुवा और ईलाज भी कराया और जयपुर चला गाय । जयपुर में भी पंकज को तेज बुखार हुआ। उसके बाद जाँच के बाद पंकज में जीका वायरस पाया गया। मंगलवार को पंकज के घर केंद्रीय NCDC की टीम जॉइंट डायरेक्टर डॉ श्रीराम सिंह के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम पहुच कर लोगो से पूछताछ किया है। सीवान की ICDS की टीम भी साथ थी। बड़हरिया अस्पताल के प्राभारी चिकित्सक जे पी प्रसाद ने बताया कि बाहर की टीम और यहाँ की टीम पंकज के घर पर जाकर उनके परिजन का खून का नमूना लेकर जाँच कर रही है । साथ ही साथ उस गाँव के अन्य लोगो का भी खून का नमूना जाँच के लिए लिए गए है। पंकज 28 अगस्त को हरिहर पुर लाल गढ़ अपने घर परीक्षा सिवान बीएससी का देने आया था जो 12 सिपतम्बर को जयपुर चला गया है। उन्होंने बताया कि इस जीका वायरस से डरने की आवश्यकता नहीं है । लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह वायरस अफिरकन देशों में होता है जो प्रेग्नेंट महिला के लिए घातक होता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…