परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में बुधवार को अपनी पत्नी को लाने गए युवक ने पारिवारिक कलह की वजह से जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। । जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। युवक की पहचान थानाक्षेत्र के बुधिछपरा निवासी देवीचरण राम के पुत्र धनन राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में युवक के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी भाभी अपने मायके माधोपुर गई थी। जब बुधवार को उसका भाई अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया, तो ससुरालियों ने पत्नी को ले जाने से इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर वह वहां से चला गया और जहर खा लिया। सूचना के बाद परिजन वहां पहुंचे और इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित की पत्नी का कहना है कि वह ससुराल में आया ही नहीं था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…