जीरादेई: प्रेम प्रसंग में क्रेन चालक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, आधा दर्जन आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के सिसहानी गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवक की हत्या कर उसके शव को बदमाशों ने पेड़ से लटका दिया। युवक की हत्या का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शव देखते ही गांव में सनसनी मच गई। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सिसहानी निवासी विद्या सागर के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। मामले में मृतक के स्वजन ने प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है।

मृत चंदन के पिता के बयान पर बुधवार को वीरेंद्र यादव, विकास यादव, अशोक यादव, हेमराज यादव, उदय यादव, महेश यादव को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विद्यासागर के अनुसार उनके पुत्र चंदन का एक वर्ष पूर्व से एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के स्वजनों द्वारा कई बार उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई थी। चंदन कोलकाता में रहकर क्रेन चलाने का काम करता था और दीपावली व छठ की छुट्टी में घर लौट रहा था। मंगलवार को उसे घर आना था लेकिन वह घर ना आकर सीधे लड़की के घर चला गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो चिंता हुई। थोड़ी देर बाद गांव में ही एक पेड़ से उसका शव लटकाए जाने की सूचना मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026