परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के महादेवा रोड स्थित कचहरी दुर्गा मंदिर के दान पत्र को चोरों ने तोड़ हजारों रुपये की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य पहुंचकर नगर थाना को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामले में मंदिर के पुजारी विद्याभूषण पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात्रि दान पात्र में रखे तकरीबन दो हजार रुपया की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गई है।
चोरी की वारदार मंदिर में लगे सीसी कैमरा में कैद हो गयी है। सीसी कैमरा के फुटेज के अनुसार बुधवार की मध्य रात्रि एक लुंगी पहना व मुंह बांधा हुआ चोर दान पात्र को तोड़ रहा है। दान पात्र नहीं टूटने पर दो और चोर आए और दान पात्र को उठाकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन दान पात्र नहीं उठा। इसी बीच गश्त दल की गाड़ी को आते देख चोर फरार हो गए और गश्त दल की गाड़ी के जाने के बाद पुन: चोर आए और दान पत्र को उखाड़ कर कचहरी में लेकर चले गए। इसके बाद उसे तोड़कर रुपये की चोरी कर ली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…