पत्नी के साथ मिलकर जीरादेई में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार अपराधियों ने की थी हत्या

  • प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में एक गिरफ्तार
  • पुलिस ने मृतक के साथ जा रहे आरोपी को कड़ी पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के पूर्वांचल टोला के समीप बंगरा गांव निवासी मृत्युंजय पांडेय की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने नाटकीय ढंग से मृतक के साथ जा रहे नागेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है.

पुलिस द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने अपनी भूमिका को स्वीकार कर लिया है. उसने पुलिस के समक्ष दिए बयान में स्पष्ट किया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था.उसने पत्नी के कहने पर लाइनर की भूमिका निभाई थी.

हालांकि इस मामले में कुछ भी कहने से पुलिस ने इंकार कर दिया है.लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नागेंद्र सिंह पुलिस के समक्ष और भी कुछ राज उगल सकता है.जिससे हत्या के कारणों,हत्या में शामिल आरोपियों, मामले की अंदरूनी जांच और इससे जुड़ी तार भी खुलने के आसार नजर आ रहे हैं.

इस संबंध में जीरादेई थानाध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि गिरफ्तार नागेंद्र सिंह से लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार कड़ी नजर रखे हुए हैं. वहीं क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है.लोगों का कहना था कि पुलिस की निष्क्रियता से इस तरह की वारदात हो रहे हैं.उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने की अपील किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026