परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड में शुक्रवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे मोबाइल चोर को लोगों ने खदेड़ कर रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद किसी ने सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में लेकर थाने लेकर चली गई।हालांकि पकड़ा गया चोर अपनी पहचान पूछने के बावजूद भी नहीं बताया। जबकि पीड़ित युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नत्थूछाप निवासी दीपू कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में दीपू कुमार ने बताया कि वह सीवान रेलवे स्टेशन पर खड़ा था तभी दो मोबाइल चोर उसके पास होते और मोबाइल छीनकर भागने लगे। एक युवक तो उनका मोबाइल लेकर भाग गया जबकि दूसरे युवक का पीछा करते-करते मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड के सभी स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया।
बता दें कि मोबाइल चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने पहले तो चोर से मोबाइल दिलाने की बात कही। जिसके बाद चोर लोगों को लेकर शहर के कई गलियों में घुमाते हुए अपने साथी चोर को बुलाने की बात कही लेकिन तकरीबन आधा घंटा तक लोगों को भ्रमित करने के बाद चोर ने उसे दूर भाग जाने की बात कहने लगा।
इतने में आक्रोशित लोगों का आक्रोश भड़क उठा।जिसके बाद लोगों ने उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। इतना ही नहीं चोर को लोगों ने पुलिस के पहुंचने तक लगातार पिटाई की जिसके बाद मोबाइल चोर घायल हो गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मोबाइल चोरी का आरोप में एक सेक्स को स्थानीय लोगों की भीड़ किस तरह से पकड़कर सरेआम पिटाई कर रही है।इतना ही नहीं चोर को लेने पहुंची पुलिस भी चोर को हाथ मुक्के से पिटती हुई नजर आई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…