जीरादेई: दलित बस्ती में चार सालों से बंद पड़ा आंगनबाड़ी केंद्र

बच्चों का भविष्य लटका अधर में

परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई प्रखण्ड के ठेपहा पंचायत के वार्ड नम्बर सात में लगभग चार वर्षों से भवन के अभाव में आंगनवाड़ी केंद्र बंद है. पंचायत के वार्ड नम्बर सात दलित बस्ती है. यहां के बच्चो का भविष्य अधर में लटका हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दलित बस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र लोहिया भवन में चलता था. लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ी के वजह से लगभग चार वर्षों में यह आंगनबाड़ी केंद्र बंद है. ग्रामीणों ने आरोप लगया की इसकी शिकायत कई बार बीडीओ तथा सीडीपीओ से की गई है। लेकिन उन अधिकारियो से हमेसा जांच की बात बता कर मामले को टाल दिया जाता है. मंगलवार को स्थानीय लोगो ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंच कर लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने आरोप लगाया कि यह आंगनबाड़ी केंद्र केवल कागज में ही चल रहा है.

तथा सेविका व सहायिका चार वषों से घर बैठे पैसा ले रही है. ग्रमीणों ने बताया कि बच्चों को खिलाने के लिए जो सरकार के तरफ से पोषाहार मिलता है, उसका भी सेविका, सहायिका तथा स्थानीय अधिकारियो के मिली भगत से बंदरबांट हो जाता है. ग्रामीण रवि राम, ज्ञानती देवी, रईस खान, मोनू बैठा, राधिका देवी, जयमाला देवी, सुनीता देवी सहित कई लोगो ने आरोप लगाया कि स्थानीय सीडीपीओ के मिली भगत से यह आंगनबाड़ी केंद्र बन्द है. तथा पैसा और पोषाहार का उठाव प्रतिमाह सीडीपीओ के मिलीभगत से हो रहा है. सीडीपीओ संजीव प्रियदर्शी ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नही था। लेकिन इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. जो भी भी दोषी होंगे उनके खिलाफ विभागीय करवाई की अनुशंसा की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026