सिवान: गरीब और गांव की झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की पार्टी: महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी

जिले के चहुमुंखी विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के छपरा रोड़ हरदिया मोड़ के समीप राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद यादव ने की. इसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, एमएलसी प्रत्याशी विनोद जायसवाल, पूर्व मंत्री सह विधायक अवध बिहारी चौधरी और विधायक हरिशंकर यादव ने हिस्सा लिया. इसमें एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी विनोद जायसवाल के जीत सुनिश्चित कराने के लिए लग जाने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि राजद से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. यह गरीब और गांव की झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की पार्टी है.

उन्होंने एमएलसी चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले के चहुमुंखी विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है ताकि हमारे प्रत्याशी बिनोद जायसवाल की जीत हो सके. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कबीर यादव, मुकेश कुमार सुमन, नीतू यादव, जिला महासचिव विजय यादव, शमीम अख्तर, जिला सचिव सबिता देवी, अभिषेक प्रसाद साह, रोहित कुमार साह का मनोनयन पत्र दिया गया. इनके अलावा सीवान सदर खुर्शीद एकबाल, रघुनाथपुर अवध किशोर शर्मा, महाराजगंज रामू यादव, बड़हरिया हरूण रशीद, गोरेयाकोठी अतेंद्र कुमार यादव, बसंतपुर शिवजी राय, भगवानपुरहाट विजय कुमार महतो, दरौदा शैलेश कुमार यादव, गुठनी रोहित कुमार यादव, दरौली अविनाश कुशवाहा, नौतन अंकित राज और जीरादेई विनोद कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026