जीरादेई: बीडीओ ने समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्यप्रताप सिंह सेंगर की अध्यक्षता में पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के गठन, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत नल जल एवं गली नाली सहित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

तत्पश्चात योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन जमा कराया गया। बीडीओ ने कहा कि योजनाओं की क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने में विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि जनता की समस्या को आसानी से निपटाने में अपनी ऊर्जा को लगाएं ताकि किसी को दिक्कत की सामना न करना पड़े। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखापाल सह आइटी सहायक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026