सिवान: बैठक में हुसैन डे की तैयारी पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जैक मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में सोमवार को तंजीम- ए- हुसैनी के तत्वावधान में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में पांच मार्च को होने वाले हुसैन डे कार्यक्रम की सफलता पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उर्दू के मशहूर शायर फारुक सिवानी ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न इलाकों से प्रसिद्ध वक्ता, कवि और शायरों का जमावड़ा होने जा रहा है। तंजीम-ए- हुसैनी के सदर मौलाना शमीम हैदर तुराबी ने बताया कि इमाम हुसैन की जीवनी पूरी दुनिया के लिए एक जीने की राह दिखाती है और प्रत्येक साल की तरह इस साल भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए बेहतरीन वक्ताओं और शायरों का कारवां सिवान पहुंचने के लिए तैयार है।

यह कार्यक्रम हर धर्म, जाति, समुदाय को जोड़ने वाला है। इसमें सभी का स्वागत किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली से डा. कल्बे रूशैद, लखनऊ से मिर्जा यासूब अब्बास, हुसैनी ब्राह्मण मोहतरमा संगीता जिगरण, कोलकाता से शमीम अंजुम वारसी, मुरादाबाद से महबूब अंसारी, फैजाबाद से शबाब जलालपुरी, ऋषि पांडेय इत्यादि बहुत सारे नामी वक्ता और शायर हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में प्रमुख रूप से डा. एहतेशाम अहमद, अबरार अली, डा. जाहिद सिवानी, प्रो. इम्तियाज सरमद, मो. नसीम, सैयद अली रिजवी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026