परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के तितिरा गांव में रविवार को प्रखर विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मौके पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् गणेश दत्त पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय और मानव एकात्मवाद की संकल्पना द्वारा भारतीय संस्कृति के मूल्यों को पुनः प्रतिष्ठित किया।
उन्होंने सहिष्णुता, सहयोग और सकारात्मक सोच का संदेश देकर विश्व मानव की संकल्पना को मजबूत आधार दिया। वहीं ललितेश्वर कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानवता के असीम अनुरागी थे। प्रशांत कुमार ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने भारतीय राजनीतिक व्यवस्था को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संदेश को अमलीजामा पहनाया। इस मौके पर अंकित मिश्र, आदित्य पांडेय, अभिषेक पांडेय, करण कुमार, मनोज कुमार, डा. प्रेम शर्मा, सखीचंद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…