चौकी हसन पंचायत की मुखिया पति पर रंगदारी व गाली गलौज करने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय सह माध्यमिक उच्च विद्यालय चौकी हसन की प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने थाना में आवेदन देकर चौकी हसन पंचायत के मुखिया पति अब्दुल हमीद उर्फ चुन्नू तथा अब्दुल मन्नान पर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने तथा गाली गलौज करते हुए बुरा परिणाम भुगतने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि 22 सितंबर को मुखिया पति अपने 20 से 25 अज्ञात समर्थकों के साथ मेरे विद्यालय में पहुंच गए और हंगामा करते हुए जाति सूचक गाली गलौज किए।

जब मैंने इसका विरोध किया तो वे मुझे विद्यालय में नहीं रहने देने का धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि मेरी पंचायत के विद्यालय में रहना है तो 50 हजार रुपये मेरे यहां पहुंचा देना है। इसके पूर्व भी मुखिया पति द्वारा गाली गलौज करने के बाद रंगदारी की मांग की गई थी। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि आवेदन मिली हुई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026