जीरादेई: अज्ञात अपराधियों के खिलाफ पिता ने कराई प्राथमिकी

चार साल पहले भी स्वर्ण व्यवसायी पर अपराधियो ने चलाई थी गोली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के रुइया बंगरा गांव के समीप गुरुवार के देर संध्या अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई पवन वर्मा को गोली मार कर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहाँ से डाक्टरो ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। अपराधियो द्वारा गोली मारने को लेकर व्यवसायी के पिता शिव जी वर्मा ने अज्ञात अपराधियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए आवेदन में कहा गया है कि व्यवसायी पवन वर्मा मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर को लौट रहा था। जैसे ही वह रुइया बंगरा स्कूल के समीप पहुचा पहले से घात लगाए अपराधियो ने उसके सीने में गोली मार दी। जिस से वह घायल हो गया और चिल्लाने लगा। गोली मारने के बाद अपराधी सफेद रंग के अपाची बाइक से भाग गए।

पिता ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व भी अपराधियो ने व्यवसायी पर गोली चलाई थी। जिस से वह काफी घायल हो गया था। बेहतर इलाज के बाद वह स्वस्थ हो पाया। अपराधियो द्वारा लगातार व्यवसायियो को टारगेट कर गोली चलाई जा रही है, हत्या की जा रही है। जिस से व्यवसायियो में काफी रोष है। थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों के व्यवसायियो ने बताया कि रात हो या दिन हमेसा डर बना रह रहा है। कब हमलोगों की दुकान लूट ली जाएगी। कब हमलोगों को गोली मार दी जाएगी। व्यवसायियो ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस एक दम निष्क्रिय हो गई है। अपराधियो के अंदर से पुलिस का भय खत्म हो गया है। वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घायल व्यवसायी के पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अपराधियो के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026