सिवान: सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, नहीं हुआ कूड़ा का उठाव

परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद के स्थायी व संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी। लगातार तीसरे दिन सड़कों पर कचरा पसरे होने से पूरा शहर कूड़ामय हो गया है। जगह-जगह कूड़ा-कचरा पसरा हुआ है। शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों के घरों से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है। जिससे लोगों को ही कचरा फेंकने के लिए कूड़ेदान तक जाना पड़ रहा है।

वहीं कूड़ेदान से कचरों का उठाव ना होने के कारण कचरे अब कूड़ेदान से निकल कर सड़कों तक आ गए हैं। बता दें कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की स्थिति पूरी तरह नारकीय हो गई है। तीन दिनों से कचरा का उठाव नहीं होने के कारण लोगों में संक्रामक रोग के फैलने की आशंका गंभीर हो गई है। मुख्य बाजार से होकर गुजरना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024