परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के जामापुर स्थित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन मिश्रा के आवास पर रविवार को समाज सेवी संस्था कृष्ण मोहन उषा फाउंडेशन द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं खाद्य पदार्थ व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में सिवान के चिकित्सक डा. आशुतोष दिनेंद्र, डा. अविनाश चंद्र ने सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए।
डा. दिनेंद्र ने बताया कि शिविर में मरीजों के ब्लड शुगर, ईसीजी, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की तथा मरीजों को दवा के साथ आवश्यक परामर्श दिए गए। उन्होंने कहा कि यह मेरी जन्म भूमि है। यहां मैं लोगों की सेवा कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारी संस्था हमेशा जरूरतमंदों की मदद करती है। शिविर को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारीगण मनोज मिश्रा, सुमन राय, अंकित मिश्रा, अनुज शर्मा, दयाशंकर पांडेय, राजू यादव आदि का सराहनीय योग रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…