पचरुखी: सीताराम जाप से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड के बड़कागांव-पपौर चंवर स्थित चंडी माई के भक्त ओड़िया बाबा के समाधि के आयोजित चार दिवसीय सीताराम जाप व भंडारे से वातारण भक्तिमय बना हुआ है। इस कार्यक्रम में मथुरा, अयोध्या, वाराणसी, प्रयाग, उड़ीसा समेत अन्य प्रदेशों ने संत महात्मा व शिष्यों के आगमन से काफी-चहल है। यहां दिन रात जिले के विभिन्न जगहों से लोगों श्रद्धालुओं का आना जारी है। श्रद्धालुओं चंडी मां की पूजा के साथ ओड़िया बाबा की पूजा अर्चना करते देखे जा रहे हैं। इस मौके पर भक्ति मुकेश कुमार ने करीब 500 गरीब-असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।

इस कार्यक्रम आयोजक जीरादेई के भरौली मठ के महंत रामानारायण दास महाराज ने ओड़िया बाबा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा चंडी मां का भक्त थे तथा वे उड़ीसा से यहं पहुंचे तथा 40 वर्ष तक फलाहार पर रहे। वे 107 आयु में अपने शरीर का त्याग एक जनवरी को किया तथा उनकी समाधि दो जनवरी को दी गई। उनकी याद में सीताराम जाप भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बाबा में आस्था रखने वाले लोग भी गरीब व असहाय के लोगों के बीच दान-पुण्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 16 जनवरी को होगा। वहीं भक्त मिंटू तिवारी व अन्य लोगों द्वारा भी भंडारे में पहुंचने वाले करीब पांच हजार गरीब-असहाय लोगों के बीच कंबल, गमछा, नकद, शाल, बर्तन आदि सामग्री प्रदान किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026