जीरादेई: सरकारी स्कूलों में दो माह से बिना पाठ्य पुस्तक की हो रही पढ़ाई

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दो माह से बिना पुस्तक के ही पढ़ाई हो रही है। सत्र के दो महीने गुजरने के बाद भी अभी तक सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्य पुस्तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा दो, चार, छह एवं सात के कुछेक छात्रों को विगत कुछ दिनों पहले पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। शेष कक्षाओं के बच्चों को अभी तक पुस्तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। मालूम हो कि शिक्षा विभाग द्वारा पहले किताब खरीदने के लिए पैसा बच्चों के बैंक अकाउंट में डाला जाता था। इस बार विभागीय आदेशानुसार बच्चों को संबंधित विद्यालयों से किताब का ही वितरण किया जाना है।

विभाग द्वारा अभी तक सभी वर्गों के लिए किताब का सप्लाई विद्यालयों को नहीं की गई है। शिक्षकों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में अधिकांश छात्र गरीब परिवारों के हैं। इनके अभिभावक किताब खरीदने में सक्षम नहीं हैं। यही कारण है कि सरकारी स्कूलों में अधिकांश बच्चे बिना किताब के ही आ रहे हैं। इस संबंध में बीईओ विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कक्षा दो, चार, छह एवं सात के बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया है। शेष कक्षाओं का पुस्तक अभी उपलब्ध नहीं है। पुस्तक आते ही सभी बच्चों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024