जीरादेई: जनसंवाद कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं से कराया गया अवगत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के जीरादेई पंचायत के जामापुर मठिया परिसर में शुक्रवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र कुमार राम ने की। सदर एसडीओ सुनील कुमार, उप समाहर्ता भूमि सुधार शहबाज खान, बीडीओ जितेंद्र कुमार राम ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान एसडीओ ने विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ, बिजली, कृषि, शुद्ध पेयजल, सड़क, स्वक्षता, सामाजिक सुरक्षा सहित तमाम क्षेत्रों में आज के समय में भरपूर विकास हो रहा है।

जबकि एसडीओ ने जीविका से लाभांवित महिलाओं की सफल कहानी की चर्चा करते हुए उन्हें बिहार की चेतना बताया। कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी, मनरेगा के डीपीओ समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस मौके पर काफी संख्या ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024