परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के किशनपुरा मदारपुर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार की देर शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा एवं महावीरी मेला को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कई दिशा निर्देश जारी किए गए। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं महावीर अखाड़ा मेला आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए।
शांति भंग करने एवं अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस दौरान बैठक में शामिल सदस्यों ने भी अपना सुझाव दिया। इस मौके पर बीडीओ सुशील कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर, ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह, जदयू नेता सैयद नजबुल होदा, फिरोज आलम, लोजपा नेता अनिल पासवान, भाजपा नेता जसवंत सिंह उर्फ चुन्नू सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…