परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई जनसुराज प्रखंड समिति को सोमवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की जानकारी मिली। जीरादेई जनसुराज समिति के सदस्य केके सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर प्रशांत किशोर के पैदल यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित की गई है। साथ ही उनके स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जनसुराज अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशांत किशोर सफल हुए हैं तथा आमजन का विश्वास उनके साथ जुड़ रहा है, जो आने वाले दिनों में परिवर्तन का बहुत बड़ा उदाहरण बनेगा तथा देश-विदेश के इतिहास में इसकी गाथा लिपिबद्ध की जाएगी। इस मौके पर ललितेश्वर राय, रामेश्वर सिंह, नरोत्तम मिश्रा, हरिकांत सिंह, नुरुल होदा, अरविंद सिंह, मुन्ना पांडेय आदि ने जनसुराज के प्रशांत किशोर को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…