जीरादेई: लक्ष्मी महायज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा, 1008 कन्यायें हुईं शामिल

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हुलिया टोला दुर्गा मंदिर जीरादेई में श्री लक्ष्मी महायज्ञ सह चतुर्थ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है. इस उपलक्ष्य में यज्ञ स्थल से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा में क्षेत्र की 1008 कन्यायें कलश यात्रा में सम्मिलित हुई. यात्रा में झांकी, रथ, हाथी, घोड़े, बैंड बाजे, डीजे व बैनर पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहा. जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पानी, शर्बत, मिठाई सहित अन्य प्रकार की स्टॉलें ग्रामीणों द्वारा लगाई गई थी.यज्ञाचार्य पंडित लक्ष्मी निधि मिश्र ने बताया कि यह महायज्ञ सोमवार से प्रारंभ होकर शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा.

महायज्ञ में दिन में राम लीला व रात्रि में रास लीला का आयोजन किया गया है. इसके अतिरिक्त सभी श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे भंडारे भी चलाये जायेंगे. यात्रा यज्ञ स्थल से चल कर भरौली सोना नदी में जल भरी किया गया. मुख्य यजमान जनार्दन सिंह व उमा देवी हैं. यज्ञाध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री रामनारायण दास जी महाराज हैं. मौके पर गोलू पांडेय, अनुज पांडे, प्रकाश तिवारी, सत्यम शुक्ल, मनीष मिश्र व त्रिभुवन पांडेय सहित यज्ञ समिति के प्रेमचंद सिंह, मिथलेश सिंह, संजय सिंह, सुभाष पंडित सहित अन्य शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026