परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हसुआं में आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंची महिला के साथ अश्लील हरकत करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए. घायल महिला मीना देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव स्थित जनवितरण प्रणाली दुकानदार पर आरोप लगाते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए डीलर के यहां गई थी. जब डीलर से इसके बारे में जानकारी मांगी तो भड़क गए और मेरे साथ बदतमीजी करने लगे.
मेरे मना करने पर भद्दी भद्दी गालियां देने लगे तथा उनके घर के अन्य सदस्य लाठी डंडे से हमला कर दिये. जिसके बाद गिर गई.यह देख मेरा पुत्र पवन कुमार बीच बचाव करने पहुंचा तो उसके गले से सोने का चेन तथा जेब से नकद पचास हजार रुपए छीन लिया. घायल का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. वहीं दूसरे पक्ष के घायल का इलाज सदर अस्पताल सीवान में चल रहा है. थाना प्रभारी अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि एक पक्ष से मीना देवी द्वारा आवेदन मिला है. मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…