जीरादेई: 33 लोगों का हुआ जीवन प्रमाणीकरण

परवेज अख्तर/सिवान: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में जीवन प्रमाणीकरण हेतु सभी पेंशन धारियों को अपने जीवित होने का प्रमाण वर्ष में एक बार देना अनिवार्य है. इसके लिए बुधवार से जीवन प्रमाणीकरण का काम शुरू हो गया है. प्रत्येक पेंशन धारियों का जीवन प्रमाणीकरण हेतु पंचायतवार रोस्टर तिथि का निर्धारण कर दिया गया है. इस कार्य को शतप्रतिशत प्राप्ति हेतु सभी पंचायत सचिव, सभी विकास मित्र, डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं सभी कार्यपालक सहायक पंचायत को प्रतिनियुक्त किया गया है. जारी रोस्टर के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुल 16 ग्राम पंचायतों के लंबित लाभार्थीयो के जीवन प्रमाणीकरण करना है.

जारी रोस्टर के अनुसार ठेपहा पंचायत 1 और 2 जुन, जीरादेई पंचायत 3 से 4 जुन, मियां के भटकन पंचायत 5 से 6 जुन, सकरा पंचायत 7 से 8 जुन, छोटका माझा 9 से 10 जुन, चंदौली गंगोली 10 जुन, चांदपालि 11 जुन, नरेंद्रपुर पंचायत 13 जुन, अकोलही पंचायत 15 जुन, जमापुर पंचायत 16 और 17 जुन, हसुआ पंचायत 18 जुन, बढ़या पंचायत 20 से 21 जुन, भरौली 22 से 23 जुन, गडार 24 तथा 25, 27 से 30 मझवलिया ग्राम पंचायत का प्रमाणीकरण किए जाने का कार्य होगा. वहीं रोस्टर के हिसाब से ठेपहां पंचायत के 33 लोगों का जीवन प्रमाणीकरण जीरादेई प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर किया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026