परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के माराछी गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो युवतियों सहित चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है. बता दें कि दरौली थाना क्षेत्र के कुम्हटी गांव निवासी संतोष पाण्डेय की पुत्री निक्कू कुमारी का विवाह 2020 में नौतन थाना क्षेत्र के माराछी गाँव निवासी अयोध्या मिश्र के पुत्र चंदन मिश्रा के साथ हुआ था.
इसी बीच बुधवार को मोबाइल फोन मायके वालों को सुचना मिली कि नवविवाहिता की हत्या कर शव को जलाया जा रहा है. सूचना मिलते ही मायके वाले मराछी पहुंचे तो देखा कि शव को जलाया जा रहा है. इसके बाद मृत नवविवाहिता की मां किरण देवी ने मृतका के पति, ससुर व उसकी दो ननदों को आरोपित किया है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…