Categories: Jiradei News in Hindi

चिल्हमरवा दोहरे हत्याकांड में जमानत पर निकले जीरादेई विधायक न्यायालय में हुये उपस्थित

परवेज अख्तर/सीवान : विशेष न्यायाधीश सह तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामायण राम की अदालत में चिल्हमरवा दोहरे हत्याकांड में जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा न्यायालय में उपस्थित हुये. मामला बयान के लिए लंबित था लेकिन बचाव पक्ष की तरफ से 311 का एक आवेदन दाखिल किया गया. जिसके चलते बयान की प्रक्रिया रुक गयी और आवेदन पर सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित कर दी गयी.बताते चलें कि गुठनी थाना के बेलौर निवासी अमर सिंह ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में अपने बयान में कहा था कि जमीनी विवाद को लेकर 6 जुलाई 2013 को मैं अपने पुत्र राजनारायण सिंह उर्फ राजू सिंह के साथ अपने पंचायत के चिल्हमरवा गांव के संतोष तिवारी के दरवाजे पर पहुंचे, जहां पहले से ही मुकेश सिंह व राकेश कुमार सिंह उपस्थित था. तथा विश्वार गांव का घन श्याम मिश्रा भी वहां था.

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि 5 जुलाई को हुई घटना के बारे में जानकारी ले रहा था कि उसी समय माले विधायक सत्यदेव राम, इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, लोरिक राम, विश्राम मांझी, उदयभान, मुन्ना राम, रामकिसुन राम, दिनेश राम, छोटेलाल शर्मा, अनिल राम अपने हाथ में लिए हथियार से संतोष तिवारी के द्वार पर पहुंच गये. पहुंचते ही सत्यदेव राम ने मारने का आदेश दिया. इस पर सभी लोगों ने हमला बोल दिया. गोली लगने से मुकेश सिंह को राजनारायण सिंह, घनश्याम मिश्रा गंभीर रुप से जख्मी हो गये. तीनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने मुकेश सिंह को मृत घोषित कर दिया.

राजनारायण सिंह को इलाज के लिये पीएमसीएच लाया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस मामले घटना के बाद से ही वर्तमान जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा जेल में बंद थे. जिन्हे हाइकोर्ट ने जमानत दिया और वह जमानत पर बाहर चल रहे है. इधर हाइकोर्ट ने जीरादेई विधायक को प्रत्येक तिथि पर न्यायालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था. जिसके आलोक में जीरादेई विधायक बयान के लंबित चल रहे मामले में उपस्थित हुये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026