जीरादेई विधायक ने किया आशा कार्यकर्ताओं का समर्थन

परवेज अख्तर/सिवान: प्रदेश भर में विगत 7 दिनों से चल रहे आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा भी आ गए। इसके पूर्व में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के समर्थन में माले कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के संयुक्त आह्वान पर नौतन में सरकारी कर्मी का दर्जा व समान वेतन की मांग को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी आशा एवं आशा फैसिलिटेटर 12 जुलाई को हड़ताल पर चली गईं। इस क्रम में पहले दिन सीएचसी के मुख्य द्वार पर अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में धरना भी दिया।

इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के सातवें दिन जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में आ गए। विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि आशा एवं आशा फैसिलिटेटर की मांगे उचित है सरकार को इन मांगों को पूरा कर देना चाहिए। मौके पर विधायक अमरजीत कुशवाहा, मदन यादव, पवन कुशवाहा सहित कई माले कार्यकर्ता एवं सभी आशा व आशा फैसिलिटेटर मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024