नौतन: मुंबई से लौट रहे मजदूर के साथ मारपीट कर 20 हजार रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की सीमा पर मीरगंज पुलिस द्वारा शराब की जांच करने के नाम पर मुंबई से लौट रहे मजदूर के साथ मारपीट कर 20 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के टोला महुअईं निवासी सूचित यादव का पुत्र कमलेश यादव है। उसने बताया कि वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। वहां से लौटने के क्रम में सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के भवानी छापर बाजार पहुंचा और भवानी छापर से पैदल ही अपने गांव के लिए चल पड़ा।

इस क्रम में मीरगंज थाने की पुलिस स्थानीय थाना के जगदीशपुर में शराब की जांच कर रही थी, उस पुलिस ने मुझे रोककर बैग तलाशी कराने के लिए कहा चूंकि जवान सिविल ड्रेस में थे, इसलिए मैंने विरोध किया तो उक्त लोगों द्वारा बर्बरता से पिटाई की गई और बैग से 20 हजार रुपये नकद निकाल लिया गया। युवक की पिटाई देखकर पहुंचे ग्रामीणों ने मीरगंज थाने के एक पुलिस पदाधिकारी एवं एक चौकीदार की पहचान करने की बात बताई। इसके बाद पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने में पहुंचकर पुलिस पदाधिकारी सहित दो लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई करने मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मीरगंज थाना से संपर्क कर मामले की छानबीन की जा रही है ।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024