जीरादेई: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनी पुण्यतिथि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के तितिरा गांव में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। इस मौके पर आज की राजनीतिक संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में उसके महत्व पर विचार विमर्श किया गया। इस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सृजन अभियान के महासचिव डा. ललितेश्वर कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री शुचिता, सादगी और सरलता के प्रतिमूर्ति थे। अपने सरल और सादगी मय व्यक्तित्व से देश की राजनीतिक संस्कृति को एक नई दिशा दी।

आज की राजनीतिक संस्कृति को शास्त्री जी से सीख लेते हुए देश की जनता के संवेदनापूर्ण सेवा के लिए प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक डा. गणेश दत्त पाठक, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय, राजन तिवारी, अजीत तिवारी, डा. प्रेम शर्मा, रेयाजुल हक, धर्मनाथ साह, मनोज कुमार आदि ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया। डा. गणेश दत्त पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सदैव कहा करते थे कि हम सभी को अपने– अपने क्षेत्रों में उसी समर्पण, उसी उत्साह और उसी संकल्प तथा उसी भावना के साथ काम करना होगा, जो रणभूमि में एक योद्धा को प्रेरित और उत्साहित करती है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024