परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के भोपतपुर पंचायत के उप मुखिया कौशल्या देवी के विरुद्ध वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। इस दौरान संबंधित ज्ञापन पंचायत सेवक एवं प्रखंड कार्यालय में प्रधान सचिव संतोष चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उपमुखिया पर भाई-भतीजावाद करने, विकास कार्यों में अनदेखी व सौतेला रवैया अपनाने आदि आरोप लगाया है।
साथ ही अविश्वास प्रस्ताव के बाद बहुमत हासिल करने के लिए तिथि निर्धारित करने की मांग की है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में भोपतपुर पंचायत के वार्ड सदस्य जितेंद्र मांझी, शंकर साह, अफसाना खातून, मो. दाऊद, परमा महतो, राजकुंती देवी, अनीता देवी, अनील मांझी, सोनी देवी, अंजली देवी, पूनम देवी शामिल हैं। वहीं उपमुखिया ने आरोप को निराधार बताया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…