जीरादेई: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के पथारदेई जामापुर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एवं कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। प्राचार्या ऋचा मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एक से सात सितंबर तक प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इसके लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल के आडिटोरियम में बच्चों को ले जाकर प्रोजेक्टर के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के बारे में समझाया एवं दिखाया गया।

उन्होंने बताया पहले दिन स्वास्थ्य एवं सफाई के बारे में, दूसरे दिन चिकित्सकों की टीम द्वारा छात्रों की स्वास्थ्य जांच, तीसरे दिन लड़कों को स्वास्थ्य तथा चौथे दिन लड़कियों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के अभिनव मंच पर संगीत का गायन किया तथा बच्चों द्वारा टंगे हुए मटका को फोड़ने का आनंदमय दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक सुभाष प्रसाद,फार्मेसी आफ डिवाइन कालेज के प्राचार्य डा. शंभादित्य गोस्वामी, डिवाइन ग्रुप शिक्षण संस्थान के प्रमुख सलाहकार शशि कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024